फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद प्रत्याशियों ने किया मेलमिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चुनावी समर में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे प्रत्याशियों को मतदान के बाद अब आने वाले परिणामों को लेकर चिंता सताने लगी है। बूथों पर समर्थकों व परिवार संग पहुंचे प्रत्याशी व जनप्रतिनिधि समर्थकों के साथ लोगों के बीच जाकर रायशुमारी कर हार-जीत की थाह लेते दिखे।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों व जनप्रतिनिधियों ने दिन की शुरूआत मतदान करके की। कोई अपने समर्थकों के साथ तो कोई परिवार के साथ वोट डालने पहुंचा। दिबियापुर से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बिधूना से भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य ने समर्थकों के साथ भटौरा स्थित बूथ पर वोट डाला। इसके बाद वह क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकल र्गइं।
औरैया विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे परिवार के साथ अजीतमल में पूठा बूथ में मतदान किया। मतदान के बाद वह भी लोगों से मिलने चले गए। औरैया भाजपा प्रत्याशी ने अजीतमल क्षेत्र की भर्रापुर बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी ने गढ़ा अजीतमल बूथ गढ़ आजाद नगर में परिवार के साथ मतदान किया। बिधूना में बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी ने रमपुरा बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन

दिबियापुर विधानसभा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंकिता सिंह ने वैदिक इंटर कालेज बूथ पर वोट डाला। बिधूना विधासभा के बूथ नंबर 145 पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने पति मुकुट सिंह के साथ वोट डालने पहुंची। दिबियापुर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज पाल ने औरैया शहर के जनक दुलारी बालिका इंटर कालेज में वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें