फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद खाया गुटखा, चली गई जान

विज्ञापन
नेत्रपाल फाइल फोटो।  - फोटो : नेत्रपाल फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिधूना। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद गुटखा खाते ही युवक की हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अछल्दा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुलौनी निवासी नेत्रपाल (42) ने बुधवार शाम छह बजे अपने घर पर पहले कोल्ड ड्रिंक पी। बाद में मंदिर की ओर जाते समय रास्ते में उसने गुटखा मसाला खाया। कुछ ही देर में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह रास्ते में गिर गया। अचेत अवस्था में देख लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए और अचेत नेत्रपाल को सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां डॉक्टर अभिचल पांडे ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने बताया कि परिजन युवक को जब अस्पताल लाए थे तो वह मर चुका था। परिजनों ने बताया था कि कुछ देर पर युवक ने कोल्ड ड्रिंक व गुटखे का सेवन किया था। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने गांव में टीम भेजकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अछल्दा रमेश सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जाएगी। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें