फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवती ने जहर खाया, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। लोहरई गांव की एक युवती ने प्रेम प्रसंग के बाद हुए विवाद में बृहस्पतिवार को प्रेमी के घर के बाहर जहर खा लिया। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे दिबियापुर ले जाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। युवती ने दो दिन पहले पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस ने तब उसे टरका दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती करीब पांच साल से थाना फफूंद क्षेत्र के कंचन पुरवा निवासी संदीप यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का आरोप है कि संदीप उसे शादी का आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। 24 मार्च की सुबह करीब जब वह संदीप के घर पहुंची तो वहां उसकी मां प्रभा देवी, बहन पायल व अन्य परिजन ने एकजुट होकर उसके साथ अभद्रता कर गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना से आहत युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह वह कंचन पुरवा गांव जा पहुंची और संदीप के घर के सामने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर ले गए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर की गई है।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस के कार्रवाई न करने का आरोप निराधार है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें