दिबियापुर। लखनऊ मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण बृहस्पतिवार को फफूंद स्टेशन पर लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटर सिटी एक्सप्रेस रद्द रहने से यात्री परेशान हुए। मजबूरी में लोगों को बसों या अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ा।
कानपुर और लखनऊ के बीच स्लीपर बदले जाने के कारण फफूंद स्टेशन पर आने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी का ठहराव दो अप्रैल से 13 मई तक मार्ग परिवर्तित रहने के कारण नहीं होगा। इससे लखनऊ व आगरा जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना कर पड़ता सकता। इन दो ट्रेनों का रूट परिवर्तन होने से अब दिन में लखनऊ और आगरा के लिए कोई ट्रेन नहीं होगी। रात में एक मात्र अवध एक्सप्रेस ही लोगों को उपलब्ध हो सकेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क विभाग के अमित सिंह ने बताया कि आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर होकर लखनऊ जाएगी। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का भी दो अप्रैल से 13 मई तक मांग बदला रहेगा। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी।