फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में एडीएम का छापा, दलाल भागे

विज्ञापन
11एयूआरपी14 - एडीएम रेखा एस चौहान, पीटीओ रेहाना बानो और आरआई बलवंत सिंह ने परिवहन कार्यालय में दलालो? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। परिवहन कार्यालय के आरआई के साथ हुई मारपीट के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार दोपहर को एडीएम रेखा एस चौहान अचानक परिवहन कार्यालय पहुंचीं। उन्हें देखकर दलालों में भगदड़ मच गई। उन्होंने दलालों को पकड़ने के लिए गनर को दौड़ा दिया। जो भी मिला उसका नाम पता नोट किया गया।
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में दलालों का कब्जा है। बुधवार को एक युवक ने एक साथ कई लाइसेंस जारी न करने पर संभागीय निरीक्षक बलवंत सिंह के हाथापाई की थी। सरकारी प्रपत्रों को फाड़ने एवं नष्ट करने का प्रयास भी किया था। सरकारी कंप्यूटर को भी पटक दिया था। बताया जाता है कि आरोपी युवक विभाग में दलाली करता है। आरआई बलवंत सिंह ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अमर उजाला ने 11 दिसंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद एडीएम रेखा एस चौहान शुक्रवार को परिवहन कार्यालय पहुंची। उन्होंने पीटीओ रेहाना बानो और आरआई बलवंत सिंह के साथ दलालों को भगाया।
उन्होंने निर्देश दिए कि दोबारा दलाल फटकने नहीं आए। सभी कार्य बिना दलाल के निष्पक्षता से किए जाएं। वहीं, दिबियापुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि समय-समय पर गश्त करते रहें। इससे दलालों की दुकान फिर से ना लग सके। एडीएम रेखाएस चौहान ने कहा कि कार्यालय में घुसकर आरआई के साथ हाथापाई करना बहुत बड़ी घटना है। प्रशासन ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करेगा। दलालों को फटकने भी नहीं दिया जाएगा। आम आदमी अपना काम निष्पक्षता से कराए। अगर कोई सरकारी कर्मचारी या दलाल पैसे मांगता है तो वह आकर मुझसे शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस करेगी निगरानी
परिवहन कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ककोर चौकी इंचार्ज को पत्र लिखा गया है। ककोर चौकी इसमें निगरानी करेगी। कार्यालय में एडीएम ने लोगों से पूछताछ कि वे यहां क्यों आए हैं। परिवहन कार्यालय में कोविड 19 नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहां अधिकतर लोग आवेदक बिना मास्क के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें