फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ने जीती कोरोना से जंग, तीन नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज कम देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को तीन संक्रमित मरीजों के मिलने से अधिकारियों ने बड़ी राहत महसूस की है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक गंभीर संक्रमित मरीज को एल-टू कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमित मरीजों में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। जिले में सात संक्रमित मरीजों ने जंग जीती। जबकि तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3362 हो गई है। कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3206 हो गई है। एक्टिव केस 113 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। संक्रमण को देखते हुए जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 41 हो गई है।
बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने जिले में आरटीपीसीआर के 698, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 698 सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 92288 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 87846 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 2364 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है, जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 97 रह गई है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र में संत रविदास नगर दिबियापुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक के गांव गोपालपुर में एक, अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मशीपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें