बिधूना (औरैया)। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत लखनऊ से आई टीम ने सोमवार को सीएचसी बिधूना का निरीक्षण किया। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्था की जानकारी ली।
लखनऊ से आए डा. रहीशुद्दीन व डा. दीपक राय ने अस्पताल में लेबर रूम, दवा वितरण, वैक्सीन रूम, हर्बल गार्डन, लैब रूम का निरीक्षण किया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी। स्टाफ की कार्य दक्षता परखने के लिए सवाल-जवाब किए।
टीम में शामिल पद्म सिंह ने कायाकल्प से संबंधित बिंदु बताए। इस मौके पर अधीक्षक डा. वीपी. शाक्य, केवी शाक्य, डा मनीष त्रिपाठी, डा. पंकज, डॉ. आरजी मिश्रा मौजूद रहे।