औरैया। जिलाधिकारी ने जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड प्रगति की समीक्षा बैठक की। धीमी गति पर नाराजगी जताई। नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि 17 फरवरी से शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।
2 से 5 फरवरी तक नगर पालिका के सभी 24 वार्डों में कैंप लगाकर 2400 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी तरह अब नगर पंचायतों में भी शिविर लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, खाद्य एवं रसद विभाग को सहयोग करने के लिए निर्देश दिए। शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रधान मंत्री या मुख्यमंत्री का पत्र या प्लास्टिक कार्ड, राशन कार्ड
और आधार कार्ड लाना होगा।