औरैया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को 50 शय्या जिला अस्पताल में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने 18 सूत्री मांग पत्र पर चर्चा की। साथ ही कहा कि कर्मचारियों की समस्या निस्तारण के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई।
बैठक में बताया गया कि 19 फरवरी से 27 फरवरी तक कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। मामला न सुलझने पर 28 फरवरी से 17 मार्च तक गेट मीटिंग कर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च से 21 मार्च तक जिला मुख्यालय पर उपवास व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा।
बैठक का संचालन अशोक सिंह ने किया। इस दौरान सत्य प्रकाश मिश्रा, जसवंत सिंह, आनंद कुमार, आलोक कुमार, श्रीकांत, रामबिहारी शुक्ला, प्रबल चतुर्वेदी, राम नारायन व आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।