फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान न खरीदने पर केंद्र प्रभारी को फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम अभिषेक सिंह ने मंगलवार को अजीतमल मंडी परिसर स्थित भारतीय खाद्य निगम एवं नेफेड के एक-एक धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। नैफेड खरीद केंद्र पर धान खरीद न होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने 74 किसानों से 3328 क्विंटल धान खरीद की जानकारी दी। नैफेड खरीद केंद्र पर धान खरीद नहीं होने की जानकारी दी गई। साफर निवासी किसान नरेंद्र कुमार ने बताया कि आज का टोकन दिया था, लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। केंद्र प्रभारी ने जगह न होने की बात कहकर बचने का प्रयास किया।
डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि किसान को जिस दिन का टोकन दिया जाए, उसी दिन धान खरीदा जाए। धान को जल्द से जल्द गोदाम पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी आरएमओ से कहा कि धान को सूखी जगह पर रखा जाए। बारिश से धान खराब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन किसानों से संपर्क करके उसका विवरण संपर्क विवरण पंजिका में दर्ज करके रखा जाए। डीएम के निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें