एरवाकटरा (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने युवक के शादी से इंकार करने पर शुक्रवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतका के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को कटरा निवासी गोविंद 24 जनवरी को अपने साथ ले गया था। तीन दिन बाद बेटी को गांव छोड़ गया। बताया कि इस दौरान जब बेटी ने गोविंद से शादी करने की बात कही, तो उसने इंकार कर दिया। कहा कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा, बल्कि
उसे बदनाम करेगा। आरोप है कि जिससे आहत होकर बेटी ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में छत पर लगे कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि आरोपी गोविंद को रविवार को देईपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।