बिधूना। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है जबकि दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है जिन्हें बाल सुधार ग्रह फतेहगढ़ भेजा गया है।
थानाध्यक्ष श्री पंकज मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान चोरी के माल सहित अभियुक्त अनूप कुमार राठौर पुत्र बालेश्वर प्रसाद, निवासी हरीगंज बाजार, थाना अछल्दा, को नेबिलगंज के पास गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल तावे का पुराना तार, आधा लीटर का मग, कढ़ाई समेत एल्युमिनियम के अन्य सामान बरामद किए। चोरी के आरोप में अनूप के साथ में दो बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। जिन्हें पुलिस ने बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा है। वहीं, अनूप को इटावा जेल भेजा गया है।