फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विधायक से मिले सभासद, टेंडर रद करने की मांग

Tue, 28 Oct 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28एयूआरपी16-विधायक गुड़िया कठेरिया को ज्ञापन सौंपते सभासद। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत द्वारा लगने वाले कार्तिक मेले के ठेके को लेकर विवाद गहरा गया है। सभासदों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अब विधायक को ज्ञापन देकर ठेका निरस्त कराने की मांग की है। इसके लिए सभासदों ने सदर विधायक गुड़िया कठेरिया से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने मेले का टेंडर निकालकर ठेका दे दिया था। इसको लेकर सभासदों ने बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव न लाने व गुपचुप रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। दो दिन पहले सभासदों ने एसडीएम से भी शिकायत कर ठेका निरस्त कराने की मांग की थी। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने बिना प्रस्ताव व किसी सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी कर मेले को मनमाने तरीके से ठेके पर दे दिया है। इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों का अपमान हुआ है और व्यापारियों के हितों की भी अनदेखी की गई है।

सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला यह मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हर वर्ष पारदर्शिता के साथ नगर पंचायत की देखरेख में इसका आयोजन किया जाता रहा है। इस बार इसका गोपनीय तरीके से टेंडर उठा दिया गया। सभासदों ने विधायक को ज्ञापन देकर बिना बोर्ड अनुमति के इस टेंडर को तत्काल रद्द करने की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर पंचायत के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मेले में उनकी आर्थिक भागीदारी और आजीविका दांव पर रहती है। ऐसे में ठेका प्रथा गरीब दुकानदारों के हक पर प्रहार है। नगर पंचायत और सभासदों के बीच पनपी रार से मेले की तैयारियां आधी-अधूरी स्थिति में अटकी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें