फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार भाई-बहन को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
फोटो 02एयूआरपी-30 - घायल सचिन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। बड़ी बहन से मिलकर लौट रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार खंदक में जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से
विज्ञापन

घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बिधूना सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई रेफर किया गया है।
कानपुर देहात के कस्बा झींझक निवासी सचिन (22) अपनी बहन मोनिका के साथ बुधवार को बाइक से बड़ी बहन पूजा की ससुराल गुलरियापुर कोतवाली
बिधूना गए थे। लौटते समय बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर नौगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी
कि बाइक सवार भाई बहन उछलकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। हेलमेट लगाए होने के बाद भी सचिन के सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं मोनिका के हांथ पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कार भी अनियंत्रित होकर खंदी में जा गिरी। कार चालक मौके से कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी
बिधूना में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें