औरैया-दिबियापुर मार्ग पर गांव हर्राजपुर के सामने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा झांसी निवासी पवन कुमार यादव की मौत हो गई। वह विभागीय कार्य से ककोर मुख्यालय जा रहे थे।
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव हर्राजपुर के पास हुआ। कार पलटते ही तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को कार से बाहर निकाला। चेहरा बुरी तरह जख्मी होने से पहचान मुश्किल हो रही थी।