फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बिजली कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में कखावतू के पास बिजली केंद्र के सामने शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पप्पू शुक्ला (35) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पप्पू ठेकेदार के अधीन बिजली विभाग में नौकरी करता है।
विज्ञापन

हादसे के वक्त पप्पू दिबियापुर की तरफ से आ रहा था। ट्रक की टक्कर से पप्पू का एक पैर जख्मी हो गया है। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। जेई सुभाष यादव ने बताया कि घायल पप्पू ठेकेदार के अधीन बिलिंग का काम करता है। उसका ककोर बिजली केंद्र् से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें