दिबियापुर (औरैया)। ककोर में लूटपाट का आरोप लगाने वाला व्यापारी पिंकू उर्फ विमल शुक्रवार को दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूरे दिन डटा रहा। पर, रिपोर्ट ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इधर, पुलिस ने दावा किया कि व्यापारी से लूटपाट नहीं हुई है। बल्कि एक सप्ताह पहले बेला थाना क्षेत्र के सहार में आपसी विवाद हुआ था। इसी को लेकर व्यापारी ने आरोप लगाए है। व्यापारी से सहार में ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
बेला क्षेत्र के मड़ोकमीत गांव निवासी किराना व्यापारी पिंकू उर्फ विमल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि एक ऑटो चालक सेे कहासुनी हो गई थी। उसने साथियों को बुला लिया। इसके बाद ककोर मुख्यालय के पास मारपीट के बाद पिस्टल लगाकर 1.48 लाख रुपये लूट लिए।
मामले में थाना प्रभारी रामसहाय पटेल का कहना है कि जांच में चला कि पिछले सप्ताह सहार में आरोपी व व्यापारी की आपस में कहासुनी हुई थी। व्यापारी ने इसी विवाद के चलते गुरुवार को लूट का आरोप लगाया था। व्यापारी से लूट व मारपीट की शिकायत सहार के संबंधित थाने में करने के लिए कहा गया है।