फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लदी बुग्गी पलटी, दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंट लादकर जा रही एक बुग्गी के पलटने से उस पर बैठा एक किशोर दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार को दोपहर बुग्गी चालक राजकुमार कच्ची ईटें बुग्गी पर लेकर भट्ठे पर जा रहा था। इस दौरान बुग्गी पर गोलू (13) पुत्र हर प्रसाद निवासी गुंडहा थाना चरखारी महोबा बैठा हुआ था। जैसे ही बुग्गी भट्ठे में ढलान पर पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ईंटों से लदी बुग्गी पलट गई। इससे उस पर सवार गोलू बुग्गी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जब तक लोगों ने बुग्गी को उठाकर उसमें नीचे दबे किशोर को बाहर निकाला, तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसे परिजन मौके पर पहुंचे। जहां किशोर को मृत होते देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची मां सिमरानी दहाड़े मारकर गिर गईं। बबाइन चौकी इंचार्ज देवी सहाय ने बताया कि मृतक के परिजनों से मामला दर्ज कराए जाने और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को कहा गया है, लेकिन उनकी ओर से अभी न तो कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें