फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 22 साल पहले बना संपर्कं मार्ग बदहाल

Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22- उखड़ा पड़ा ढिकियापुर-घसा का पुरवा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। पीडब्ल्यूडी ने साल 2004 में ढिकियापुर-घसा का पुरवा संपर्क मार्ग को बनाया था। निर्माण के 22 साल बाद इस मार्ग का दो किलोमीटर हिस्सा जगह-जगह उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे हालात में बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन बंद होने के आसार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कंचौसी नगर के आंबेडकर तिराहे से जुड़ा है। यह ढिकियापुर गांव होकर घसा के पुरवा होते हुए गांव सूखमपुर तक जाता है। इसकी लंबाई तीन किलोमीटर से ज्यादा है।
इसका आधा हिस्सा ढिकियापुर से ओवरब्रिज तक पूरी तरह टूटा और जर्जर है। इससे घसा का पुरवा, सूखमपुर, करौंधा, बिझाई, सूखमपुर मडै़या व सुमेरपुर आदि गांवों की आबादी रेलवे स्टेशन, बैंक, डाकघर, स्कूल-काॅलेज, अस्पताल व बाजार के लिए आवागमन करती है।
विज्ञापन

मार्ग जर्जर होने के कारण यहां सवारी वाहन भी नहीं चल रहे हैं। मजबूरी में लोग निजी वाहन या पैदल ही आते-जाते हैं। ग्रामीण संजेश कुमार, शिव प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लल्ला शुक्ला, नंदू शर्मा, प्रधान सुनील कुमार राठौर व सूरज नाथ सपेरा आदि ने बताया कि कई बार अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत सीएम पोर्टल पर जर्जर सड़क की शिकायत की है।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई अंकित शुक्ला व एई नेकराम छह माह पहले मौका मुआयना करने आए थे। इसके बावजूद मार्ग की दशा जस की तस है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई पीडब्ल्यूडी अमित शुक्ला ने बताया कि सड़क का मुआयना कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बारिश में सड़क बनी तालाब, राहगीर परेशान

एरवाकटरा। उमरैन कस्बे के किशनी-बिधूना मार्ग पर स्थित आंबेडकर पार्क के पास जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। सड़क पर जमा पानी के कारण आसपास के मकान और प्रतिष्ठान टापू नजर आने लगे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय दुकानदार सुरेशचंद्र, रिंकेश, राहुल कुमार, मुहम्मद अशरफ, इस्तियाक मोहम्मद और बृजेश कुमार ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होता है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ता है। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए ताकि बरसात के दिनों में होने वाली इस परेशानी से निजात मिल सके।(संवाद)

फोटो-22- उखड़ा पड़ा ढिकियापुर-घसा का पुरवा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें