फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएनबी में छिपकली के कारण बजा सायरन

Wed, 24 Jun 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8- मौके पर मौजूद दमकल टीम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार करीब सात बजे अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सायरन की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना दमकल व कोतवाली पुलिस को दी। पता चला की छिपकली के कारण सायरन बजा था।
लखनऊ में हुई घटना के बाद प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार सुबह जैसे ही बैंक शाखा में सायरन बजने की सूचना पुलिस व दमकल को मिली। इसके बाद पुलिस व दमकल टीम मौके पर पहुंची। शाखा में ताला होने के बाद सूचना शाखा प्रबंधक को दी गई। करीब पौन घंटे बाद कर्मी मौके पर पहुंचा और शटर खोला। इससे पहले मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शाखा के अंदर जाकर टीम ने सायरन को बंद किया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अलार्म मशीन के पास हलचल होने के कारण सायरन बजा था। बाद में उसे बंद कर दिया गया। टीम ने अलार्म मशीन के बाद छिपकली के जाने की आशंका जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। बैंक प्रबंधन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें