फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को रोकने में केवल सपा ही सक्षम

Mon, 09 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार कम हो रहा है। अगले विधानसभा चुनाव में सपा ही भाजपा को रोकने में सक्षम है। प्रदेश में संप्रदायवाद फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का बीजेपी का सपना कभी पूरा नहीं हो सकेगा। यह बातें गेल के अतिथिगृह में पूर्व मंत्री एवं औरैया कन्नौज के प्रभारी रामवृक्ष यादव ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

 
बताया कि 16 फरवरी तक जिले में ब्लाक स्तर पर उपलब्धियां गिनाने को अभियान चलाया जा रहा है। अगले चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान में विधायक, सांसद, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, बूथ, सेक्टर, जोन के पदाधिकारी कार्यकर्ता जोरदारी से काम करेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास और कोई मुद्दा नहीं बचा है। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा आदि प्रदेशों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है।

प्रदेश की सरकार ने जो भी वादा किया था वो पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश की अब तक की सरकारों में सबसे बेहतर काम सपा सरकार कर रही है। पूर्व मंत्री रामबाबू यादव, विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव, कमलेश यादव, विनय यादव, सोनू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें