सर्राफा एसोसिएशन दिबियापुर के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर दो दिन के अंदर घटना के पर्दाफाश का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि मंगलवार तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो बुधवार से बाजार बंदी समेत धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। सीओ शिवराज ने सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पर्दाफाश होगा।
सीओ और थानाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक उमाकांत सोनी, अध्यक्ष बारेलाल पाल, अशोक पोरवाल, राकेश भारतीय, बजरंगी पोरवाल, श्यामबाबू गुप्ता, हरीशंकर पोरवाल, रामानंद पोरवाल, संजीव पाल आदि प्रमुख थे।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व दो फरवरी को नहर बाजार में सर्राफा व्यापारी अशोक कुमार के साथ हुई वारदात का भी अभी तक कोई पर्दाफाश नहीं हुआ है। इससे सर्राफा व्यापारी सहमे हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घटना का पर्दाफाश न हुआ तो बाजार बंदी जैसा कदम बुधवार को उठाया जाएगा।