फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीटेक कर रहे अभिषेक करेंगे आईआईटी कानपुर से पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। पश्चिम बंगाल के आईआईटी शिवपुर से इंजीनियरिंग कर रहे नगर के अभिषेक राजपूत अब आईआईटी कानपुर से पीएचडी के लिए चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और उनके रिश्तेदारों ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

नगर के डॉ. अजय कुमार राजपूत और ज्योति राजपूत के पुत्र अभिषेक भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवपुर (पूर्व का नाम बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज) से बीटेक कर रहे हैं। वह इस वर्ष बीटेक चतुर्थ वर्ष में हैं। उनका विभाग में तीसरा स्थान है। फरवरी में ही एलुमनी रिसर्च अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उन्हें पिछले साल नेशनल साइंस एकेडमिक समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम भी मिल चुका है। अब उनका आईआईटी कानपुर में डायरेक्ट पीएचडी के लिए चयन हो गया है। इसके साथ ही एक अन्य लिमिटेड कंपनी से जॉब ऑफर भी मिला है। अभिषेक ने बताया कि उनकी पीएचडी थीसिस एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर होगी।
अभिषेक की उपलब्धि पर चाचा आशीष राजपूत, अजीत राजपूत, मामा डाॅ. राजकुमार, धर्मेंद्र और डाॅ. ब्रजेंद्र राजपूत समेत अन्य जिले वासियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें