फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को दी मान्यता

Fri, 06 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अब वोट डालने के लिए मतदाता को केवल वोटर आईडी पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड को विकल्प बनाते हुए टैग करने का रास्ता खोल दिया है। इसके लिए आयोग ने 25 जनवरी से पोर्टल सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
यह बात गुरुवार को लखनऊ जाते समय पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भारत निर्वाचन आयोग के उपायुक्त उमेश सिन्हा ने कही। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी मतदाता दिवस को पूरे भारत में एक पोर्टल लांच किया है।

इस पोर्टल से आधार कार्ड को भी टैग किया गया है। कोई भी व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड नंबर टैग कर सकता है। यही नहीं इस पोर्टल पर संशोधन के साथ ही मतदाता बनने का आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

 
11 राज्यों के प्रभारी उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग अब मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर ध्यान दे रहा है। मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर को पहचान कर हटाए जाने पर कार्य किया जा रहा है।

इस बाबत आयोग पूरे देश में जल्द ही शुद्धिकरण शिविर आयोजित कराने पर विचार कर रहा है। जनपदों के जिलाधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।
 
इससे पूर्व उपायुक्त सिन्हा ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व एडीएम इंद्रपाल उत्तम से जिले की निर्वाचक नामावली के संबंध में जानकारी ली तथा निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि रहित बनाए जाने को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें