फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को मिली धमकी, दहशत में परिवार

Fri, 06 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तुम्हारा ससुराल पक्ष मजबूत है। पत्नी भी टीचर है। प्लाट भी पड़ा हुआ है। रिश्तेदार ने एक साल पहले मुखबरी दी है। अपहरण व हत्या से बचना हो तो 10 फरवरी को 11 लाख रुपये पहुंचा देना।
विज्ञापन


यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं बल्कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कखावतू के सहायक अध्यापक को चंबल यमुना घाटी क्षेत्र मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश राज्यों के दस्यु सम्राट डाकू अन्ना भाई की ओर से भेजे धमकी भरे पत्र की इबारत है।
 
मोहल्ला नरायनपुर निवासी वेद प्रकाश दोहरे कखावतू स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। पत्नी अनीता जालौन के कुठौंद ब्लाक के चौथ ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। गुरुवार सुबह 11:30 बजे वेद प्रकाश स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति विद्यालय गेट पर रुके। बाइक सवारों ने स्कूल के कक्षा सात के छात्र विश्वनाथ को बुलाया और उसे लिफाफा अपने मास्टर साहब वेद प्रकाश को देने के लिए कहा। पत्र देने के बाद उक्त बाइक सवार चले गए।

पत्र जब वेद प्रकाश के हाथ में पहुंचा तो उसे पढ़ते ही उनके होश फाख्ता हो गए। पत्र चंबल-यमुना घाटी क्षेत्र मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश के लैटर पैड पर दस्यु सम्राट डाकू अन्ना भाई की ओर से भेजा गया था।

पत्र में अन्ना ने एक साल पहले रिश्तेदार की मुखबिरी का हवाला देते हुए टीचर वेद प्रकाश से 10 फरवरी को जालौन के आटा से परासन जाने वाली सड़क पर रात आठ बजे सीताराम लिखी पीली साफी पहनकर 11 लाख रुपये के साथ आने के लिए आदेश दिया गया है।

साथ ही दी गई है कि पत्र की सूचना पुलिस या अन्य किसी व्यक्ति को दी तो दो-तीन दिन में उसे या उसकी पत्नी का अपहरण कर जान से मार दिया जाएगा। पत्र पाने के बाद टीचर वेद प्रकाश, पत्नी व दो बेटियां दहशतजदां हैं।
 
बाइक चालक युवक व सवार था अधेड़- औरैया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कखावतू के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश को धमकी भरा पत्र देने वाले व्यक्तियों में बाइक चला रहा व्यक्ति युवा था जबकि विश्वनाथ को पत्र देने वाला व्यक्ति अधेड़ था।

हमारी या हमारे परिवार की किसी से भी रंजिश नहीं है। डाकू अन्ना कौन है, नहीं पता। मुखबिरी करने वाले रिश्तेदार कौन हैं, यह भी नहीं जानते और न ही किसी पर शक है।-वेद प्रकाश, टीचर
ऐसे किसी मामले की अभी तक उनके पास जानकारी नहीं है। अगर किसी गैंग के द्वारा धमकी दिए जाने का पत्र दिया गया है तो यह एक संगीन मामला है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस के पास अभी दस्यु सम्राट डाकू अन्ना भाई नाम के किसी भी गैंग का कोई रिकार्ड नहीं है। मनोज तिवारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें