फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन के घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र गांव विघरई में बहन के घर आए युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली, शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव भारक पूर्वा निवासी 30 वर्षीय रामवीर 24 नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव विघरई अपने बहनोई गोविंद उर्फ जयनेश के यहां आया था। चार दिन से वह बहन सुहागिनी के घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार रात को वह किसी से समय घर से बाहर चला गया, शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सुहागिनी को बताया कि उनके भाई का शव गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही बहन व परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बहन और बहनोई खुदकुशी की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें