फोटो-20एयूआरपी21- घटना के बाद गमगीन माहौल में महिला के परिजन। संवाद
- फोटो : mathura
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लक्ष्मणपुर की मड़ैया में एक महिला ने पति व बेटों की नशेबाजी से तंग आकर जान दे दी। दोपहर को उसका शव मटर प्लांट के पीछे बंबा किनारे मिला। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक पाउडर का पाउच बरामद किया है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव भीखेपुर का मजरा लक्ष्मण की मड़ैया निवासी सुषमा (50) पत्नी राम सिंह ने शनिवार सुबह बेटी को बाजार जाने की बात कहकर निकल गई। दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास स्थित मटर प्लांट के पीछे निकले बंबा किनारे महिला का शव मिला। जानकारी पर मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस को कीटनाशक का पाउच बरामद किया। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा के अनुसार मृतक दो बेटे नीलू, दीपू, रिंकू व एक बेटी नेहा है।
बताया कि बेटे नीलू की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे व पति शराब के नशे में महिला को परेशान करते थे। आ, दिन शराब के लिए रुपये मांगने, मना करने पर परेशान किया जाता था। जिससे महिला तंग आ चुकी थी। घटनास्थल से महिला का फोन भी पुलिस ने बरामद किया है।
सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के जहर खाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति मौत का कारण स्पष्ट होगा।