फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खनन में लगी जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। खनन में लगी जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक जेसीबी छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा दिलाए जाने की मांगकर शव एक घंटे तक नहीं उठने दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के बम्होरी का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अभिजीत उर्फ बाबू पुत्र विश्वंभर निषाद नोएडा में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। एक माह पहले घर आया था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने गांव से बाइक से देवपुर जा रहा था। देवरपुर से पहले शराब ठेका के पास पहुंच ही था कि औरैया की ओर से आ रही जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही अभिजीत की मौत हो गई। पिता विश्वंभर का आरोप है कि जेसीबी मिट्टी खनन कार्य में लगी थी। चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस शव को सड़क से हटवा पाने में सफल हो पाई। अभिजीत की मौत से भाई विनय, बाबू, निवेश, रामानुज, व रौनक समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो वर्ष पूर्व ही अभिजीत की शादी हुई थी 6 माह की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। एसओ जयप्रकाश पाल ने बताया कि जेसीबी कब्जे में ली गई है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें