मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को बाइक से ले जाता सिपाही।
- फोटो : मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को बाइक से ले जाता सिपाही।
बिधूना (औरैया)। अछल्दा में बुधवार शाम पांच बजे मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग ने निचली नहर गंग में छलांग लगा दी। पेट्रोलिंग कर रहे चीता मोबाइल के सिपाहियों ने नहर में कूदकर उनकी जान बचा ली। इसके बाद में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।
पुराना अछल्दा निवासी लज्जाक खान (60) का कई सालों से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। 10 दिन पहले ही दवा लेकर आए थे।
बुधवार को वह अचानक घर से निकले और नहर में कूद गए। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रहे आरक्षी मोहन और धीरज कुमार की नजर पड़ गई। बिना देर किए आरक्षियों ने नहर में कूदकर बुजुर्ग को बचा लिया। पुलिस बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। वहां परिजनों से पूरे मामले की पूछताछ की गई।