फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रुपयों के विवाद में युवक को मारी गोली

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पवन। - फोटो : अस्पताल में भर्ती घायल पवन।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा क्षेत्र के गांव पुर्वा खगा में दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मंगलवार रात एक युवक को गोली मार दी गई।
विज्ञापन

युवक को नाजुक हालत में सीएचसी से सैफई रेफर किया गया। परिवार वाले करीबी रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
अछल्दा क्षेत्र के गांव साजनपुरा निवासी पवन यादव (30) किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान उन पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। एकाएक चली गोली से पवन लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल पवन को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां से उसको सैफई रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना कि दोनों पक्षों में पैसों की मांग लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद में घर की एक महिला के साथ मारपीट भी हो चुकी है।
मंगलवार रात गांव के बाहर पवन यादव व दूसरे पक्ष के लोगों का आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों में बहस के बीच किसी ने गोली चला दी। गोली पवन के पेट में लगी। लोगों की सूचना पर उसका भाई दीपक मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस की मदद से पवन को सीएचसी पहुंचाया।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने दूसरे पक्ष को हिरासत में लिया है। बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। रुपये के लेनदेन समेत अन्य तथ्यों को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोनों ही पक्ष रिश्तेदार हैं। जांच में जो सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले में दोनों के बीच लेनदेन कितने का था, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें