फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: काम कर रहे प्लंबर को लगा करंट, मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी अजीतमल में परिजन से पूछताछ करते चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। टड़वा विकू स्थित एक मकान में फिटिंग के लिए ग्राइंडर चलाने के दौरान प्लंबर अनुभव को करंट लग गया। पास मौजूद लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजीतमल कोतवाली के नगला सिमार निवासी अनुभव (32) प्लंबर का काम करता था। उसके पिता सत्यनारायण सड़क हादसे में दिव्यांग हो जाने से घर पर ही रहते हैं।
छोटा भाई रिंकू बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को अनुभव टड़वा विकू निवासी अखिलेश के घर पर काम करने गया था। ग्राइंडर से दीवार काटने के दौरान उसको करंट लग गया। इससे वह चीख के साथ जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

पास मौजूद मकान मालिक व अन्य लोग उसको सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर अस्पताल पहुंचे अनंतराम चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने मकान मालिक व परिजन ने घटना की जानकारी ली। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें