फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मां के साथ ट्रेन में सफर कर रहा बच्चा टूंडला में मिला

Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जीआरपी और परिजनों के साथ खड़ा बालक। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
दिबियापुर। पांच दिन पहले आठ अप्रैल को फफूंद स्टेशन से गायब हुए बच्चे को जीआरपी ने टूंडला से ढूंढ निकाला। वह अपनी मां के साथ कानपुर से फफूंद अपने मामा के यहां जा रहा था।
विज्ञापन

स्टेशन पर मां तो उतर गई, लेकिन बच्चा नहीं उतर सका था। इससे परिजन उसकी तलाश के लिए परेशान थे। जीआरपी के एसआई इम्तियाज अली ने उसे टूंडला से सकुशल ढूंढकर रविवार को परिजनों के हवाले कर दिया।
दिबियापुर के अघारा की रहने वाली रुचि यादव पत्नी गोविंद यादव आठ अप्रैल को कानपुर से फफूंद जाने के लिए कानपुर-टूंडला ट्रेन में सवार हुई थी। वह अपने मायके चकेरी से पास से यहां आ रही थीं। उनके साथ उनके तीन बच्चे सैनिक यादव, सनी यादव और बेटी जासवी यादव भी थे।
विज्ञापन

फफूंद स्टेशन आने पर उनका दूसरे नंबर का बेटा सनी यादव (8) ट्रेन से उतरने के दौरान खो गया। रुचि यादव ने रोते-बिलखते हुए फफूंद जीआरपी चौकी पर अपनी गुहार लगाई थी।
उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद ने सूचना मिलने के बाद बच्चे की फोटो को थाने के ग्रुप में डालकर इटावा स्टेशन तक प्लेटफॉर्म ड्यूटी चेक कराई, लेकिन बच्चा नहीं दिखा। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो भी बच्चा नहीं दिखा।
इसके बाद कानपुर-इटावा रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशन कंचौसी, पाता, अछल्दा, भरथना, इटावा, कानपुर स्टेशनों पर तलाश करवाई। खोजबीन में बच्चा टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर मिला।
शनिवार को उसे आरपीएफ की टीम ने अपने पास रखा था। जानकारी मिलने पर जीआरपी के एसआई बच्चे के पिता के साथ टूंडला गए। वहां पुलिस ने बच्चे को परिजनाें के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें