फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुए कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को बहाल कराने की मांग तेज हो गई है। रविवार को रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने अपने समर्थकों के साथ अछल्दा स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में अछल्दा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस सहित ऊंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव को बहाल करने की मांग की गई है। जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अछल्दा स्टेशन क्षेत्रीय जनता के लिए आवागमन का मुख्य साधन है, ऐसे में ट्रेनों का ठहराव बहाल होना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर क्षेत्र संभ्रांत लोगों सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें