फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदमाशों ने बाइक में टंगा नोटों से भरा बैग किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बाइक पर टंगे रुपये से भरा बैग दो बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना एरवाकटरा क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी शिक्षक अनिल कुमार मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे कस्बा स्थित एसबीआई से 49 हजार रुपये निकालकर बाजार पहुंचे। वह बाजार में कांत बुक डिपो पर सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रुपये रखे बैग को बाइक में टांग दिया। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश बैग उतार कर भाग गए। खरीदारी के बाद शिक्षक ने बाइक पास पहुंचा तो बैग पार मिला। सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस जांच की। पूछताछ में शिक्षक ने बताया कि बैग में 49 हजार रुपये नकद, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसआईआर सहित अन्य दस्तावेज थे। वह एरवाकटरा के गांव चिकटा में बीएलओ हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा हरे हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें