फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टेशन व क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही मालगाड़ी

Sun, 08 Feb 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-7-स्टेशन व क्रॉसिंग के बीच खड़ी मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। डीएफसी ट्रैक पर रविवार को कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से कंचौसी रेलवे स्टेशन और रेलवे क्रॉसिंग पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। करीब दोपहर 12 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही सिग्नल न मिलने की वजह से मालगाड़ी खड़ी हो गई। इस कारण से देखते ही देखते लंबा जाम लगने लगा।
करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी क्रॉसिंग पर रुकी रही। इससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। आधे घंटे बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना हुई। मालगाड़ी के जाने के बाद लोगों को जाने की जल्दबाजी थी, इससे जाम और विकराल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया।
विज्ञापन

न्यू स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि सिग्नल नहीं मिलने की वजह से यह समस्या आई थी। सिग्नल न मिलने पर अचानक ब्रेक लगाने के बाद भी मालगाड़ी रुकते-रुकते सिग्नल पार कर गई थी। आगे मालगाड़ी होने से सिग्नल नहीं मिल सका। आधा घंटे बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी को रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें