फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की मंडियों में बिक रहा गेहूं

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में गेहूं खरीद में हो रही गड़बड़ियों से तंग किसान अपना गेहूं मध्य प्रदेश में जाकर बेच रहे हैं। वहां पर उनको समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी मिल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी भी सांसत में हैं। इससे उनको गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करना दूर का कौड़ी मालूम होता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में फसल की बिक्री पर 1285 रुपए प्रति कुंतल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है जबकि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में सरकारी क्र्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य के साथ ही एक सौ रुपए प्रति कुंतल की दर से बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के क्रय केंद्रों को यूपी के क्रय केंद्रों की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। कम परेशानी और बोनस मिलने पर किसान वहीं का रुख कर रहे हैं। जिले के किसानों सहित इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जनपदों के किसान अपनी फसल मध्य प्रदेश में बेच रहे हैं। इसका असर जिले के खरीद केंद्रों पर पड़ा है। यहां पर एक अप्रैल से अब तक 10 हजार मीट्रिक टन भी खरीद नहीं की जा सकी है। जिलों के क्रय केंद्र वारदाना और भंडारण की समस्या से उबर नहीं पा रहे हैं। सीमांत और छोटे किसान पहले से ही इन केंद्रों से विमुख हो चुके हैं। बड़े किसान भी भुगतान में हीलाहवाली से पड़ोसी राज्य के जिलों में गेहूं बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें