फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग पर ट्रेनों में भीड़ उमड़ी

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सहालग की वजह से ट्रेनों में जमकर भीड़ चल रही है। यहां तक यात्रियों को शौचालय के अंदर तक खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। रेल प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों के बीच कई बार मारपीट तक की नौबत आ जाती है। दोपहर के समय कानपुर की ओर जाने वाली एवं शाम के समय कानपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन की तो हालत यह होती है कि कम कोच होने के कारण प्रत्येक कोच में कई यात्री पावदान पर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। दैनिक यात्रियों एवं व्यापारियों ने मांग की है कि इटावा एवं कानपुर के मध्य पैसेंजर ट्रेनों के फेरों की संख्या में वृद्धि की जाए। साथ ही ट्रेनों के कोचों में भी वृद्धि की जाए। ताकि यात्रियों को परेशानियों से निजात मिल सके। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियों में चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों के फफूं द रेलवे स्टेशन पर ठहराव की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें