फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बचे न्यायिक मजिस्ट्रेट

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार की शाम अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर ग्राम भीखेपुर के निकट इटावा से अपने घर औरैया आ रहे जिला जजी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त थी कि कार तकरीबन 100 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती रही। बाल-बाल बचे न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनकी पत्नी और बच्चों को मामूली खरोंचें भर र्ही आइं। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला जजी औरैया के न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित प्रेमी मंगलवार की शाम इटावा से औरैया अपने आवास पर अपनी पत्नी व पुत्री प्रीती के साथ कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाइवे पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर के निकट पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसा की भयानकता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
हड़बड़ाए ट्रक चालक की वजह से कार तकरीबन 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में ट्रक रोककर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जैसे-तैसे कार से बाहर निकाला। हादसे में जेएम और उनके परिवार को मामूली चोर्टें आइं। उधर हादसे की खबर पाकर मौके पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले गई। कोतवाली में न्यायिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। न्यायिक मजिस्ट्रेट और परिवार के सकुशल बचने पर उनके शुभ चिंतकों ने राहत की सांस ली। हादसे की सूचना मिलते ही शुभचिंतक उनके आवास पर कुशल क्षेम जानने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें