फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगड़ा दूल्हा देख फेरे से किया इनकार

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में लंगड़ा दूल्हा देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। उसके इनकार करने पर माहौल खराब हो गया। वर पक्ष ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस के दखल के बाद भी दुल्हन टस से मस नहीं हुई। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी सज्जन सिंह की पुत्री कुमारी रीना की शादी इटावा जनपद के थाना बसरेहर के ग्राम हिमाचल निवासी रवि के साथ तय हुई थी। रवि बारात लेकर एक मई को रीना के दरवाजे पहुंचा। रात की सभी रस्मों को पूरा किया जा चुका था। बुधवार की सुबह मंडप पर होने वाली लगभग सभी रस्मों को पूरा किया जा चुका था।
विज्ञापन

पंडित दूल्हा व दुल्हन को आग व मंडप के फेरे लगवा रहा था। इसी बीच दो फेरे होने के दौरान ही रीना ने चीखते हुए कहा कि वह इससे शादी नहीं करेगी और न ही इसके साथ ससुराल जाएगी। मंडप के नीचे बैठे दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक शादी से इनकार पर उसने बताया कि रवि लंगड़ा रहा है। इस कारण वह उससे शादी नहीं करेगी। दोनों पक्षों के लोगों ने दूल्हन रीना को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन तैयार नहीं हुई तो वर पक्ष के लोगों ने मौके पर पुलिस बुलवा ली। पुलिस ने भी रीना को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। अंत में वर पक्ष और कन्या पक्ष के बीच पुलिस ने अब तक हुए लेन-देन का हिसाब कराया। हिसाब के बाद रवि हताश होकर बिना दुल्हन के ही अपने घर वापस लौट गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें