फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा का तरीका हुआ हाईटेक

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। हाईटेक जमाने में सट्टे के तौर तरीकों में भी नई तकनीक का ईजाद हुआ है। कागज और पेन की जगह अब सट्टा लगाने के लिए मोबाइल का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

अभी तक तो इसके लती लोग दोपहर से देर शाम तक पर्चियाें पर नंबर लिखकर मय रुपयों के एजेंटाें के माध्यम से सट्टेवालों के पास पहुंचाते थे। सुबह सट्टेवाला एवं एजेंट ड्रा नंबर का प्रसार सब्जियों व फलों के भाव के रूप में क्षेत्र में करते थे। सुबह बाजाराें, चाय की दुकानों पर लोग ड्रा नंबर जानने के लिये आम का भाव, आलू का भाव , मंडी क्या रही, दिल्ली क्या बोली आदि जुमलों का इस्तेमाल करते नजर आते थे। लकी विजेता एजेंटाें के हाथों में ढेरों पर्चियों में से अपना नंबर खोज कर पेमेंट लेते थे। सुबह व शाम की इन क्रियाओं में मय पर्ची के कभी कभी लोग पुलिस का शिकार होकर के मय सबूत के सीखचों के पीछे भी हो जाते थे ।
अब ये तरीका पुराना हो गया है। पुलिस की सख्ती के चलते सट्टेबाजों ने अब बाजारों में पर्चियां लेकर घूमते हुए नहीं बल्कि घरों मे ही बैठकर मोबाइल से नंबर लिखने का काम शुरू कर दिया है। हाईटेक्नीक के चलते बिना सबूत इस धंधे को बंद करना अब पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या बोले जिम्मेदार
सीओ शिवराज सिंह का कहना है कि अभी इस प्रोफाइल की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी, हाईटेक होती सट्टे पर रोक लगाने को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें