फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर संदिग्ध चीज को परखा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुए बम बिस्फोट, मुस्लिमों के त्यौहार बारावफात, गणतंत्र दिवस एवं गुरुवार को प्रस्तावित भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे पुलिस सतर्क रही। गुरुवार को पूरे दिन जीआरपी एवं आरपीएफ के संयुक्त अभियान के तहत फफूंद रेलवे स्टेशन पर जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बम में विस्फोट हो गया था। हालांकि इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ था। लेकिन इससे रेलवे पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। गुरुवार को पूरे दिन आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्धों का सामान चेक किया गया। कूड़ा दान, संदिग्ध नजर आए सामान को भी चेक किया गया। यहां पर रुकने वाली विभिन्न ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी जैनुल हसन, आरपीएफ थाना के प्रभारी आरके सक्सेना ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के चलते खासी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें