फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएडधारकों ने दी अनशन की चेतावनी

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीएड डिग्रीधारक बेरोजगारों ने प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में 25 जनवरी को क्रमिक अनशन तथा 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएड डिग्रीधारकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने बगैर टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को नौकरी देने का वादा किया था। प्रदेश में 72825 टीचरों की भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्रीधारकों को शामिल नहीं किया गया। डिग्रीधारकों का भविष्य अंधकार में हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीएड डिग्री धारकों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता है तो वे 25 जनवरी को जिलाधिकारी आवास पर क्रमिक अनशन करेंगे। इसके बाद 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इसमें इंजी अनुपम गौतम, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, कंचन बाबू, रविकांत, अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, डा. संतोष सिद्धार्थ, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह और किसनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें