फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा भाजपाइयों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के सुभाष चौराहे पर गुरुवार को गृहमंत्री के बयान से नाराज भाजपाइयाें ने पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हाेंने कहा कि अस्सी प्रतिशत हिंदुओं का विरोध करके केंद्र सरकार सत्ता में दोबारा आना चाहती है।
विज्ञापन

भाजपा नेता सर्वेश कठेरिया ने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ना बहुत निंदनीय है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल वोट की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता अमरचंद्र राठौर ने कहा कि कांग्रेस वाले होश में आओ हमारे हिन्दुस्तान का हिन्दू कमजोर नही है और न ही आतंकवादियों व आतंकवाद से डरकर मुंह छिपाता है। भाजपाइयाें ने राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल शुक्ला, गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, अजय सिंह चौहान, लल्ला शर्मा, अवनीश त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला, पूर्व विधायक छक्कीलाल कोरी, अर्पित तिवारी, हरीश दुबे, श्यामू अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें