फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सख्त हुए डीएम

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। शीत कालीनभ्रमण की मासिक श्रृंखला में गुरुवार को जिलाधिकारी भाग्यनगर विकास खण्ड क ी ग्राम पंचायत तरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आवंटित पट्टे की जमीन का लाभार्थी क ो कब्जा दिलाने में लापरवाही करने पर नायब तहसीलदार को चार्जशीट तो एक्सईएन विद्युत की अनुपस्थित पर एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने गांव में खराब पड़े हैण्डपंपों को रिबोर कराने, किसानों को साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के लिए दिन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणाें की शिकायतें सुनी। चौपाल में पट्टा कब्जा सत्यापन के दौरान जिलाधिकारी से गांव के तकरीबन 12 लाभार्थियाें को आवंटित भूमि पर कब्जा न दिलाने की शिकायत की। डीएम ने कब्जा दखल के कार्य में नायब तहसीलदार को दोषी पाया। डीएम ने नायब तहसीलदार के विरूद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
कहा कि एसडीएम लाभार्थियाें को दो दिन में कब्जा दिलाना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ रघुनाथ शरण, एसडीएम सीएल सोनकर, पीडी अजय प्रकाश, वीडी कृ षि डा. बनारसी यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें