याकूबपुर(औरैया)। सपा की पूर्व ब्लाक प्रमुख के मकान से बीती रात चोरों ने जेवर, नकदी समेत करीब पांच लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह मकान मालिक के जगने पर उसे चोरी की वारदात का पता चला। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए शीध्र खुलासा करने की मांग की है।
ग्राम निवाजपुर में सपा की पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय जयदेवी वर्मा पत्नी आंछेलाल वर्मा पैतृक मकान में अकेली रहती हैं। उनके दो पुत्र कस्बा याकूबपुर में परिवार के साथ रहते हैं। दोनों पुत्र गांव आते जाते रहते हैं। मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। आए। चोरों से बड़ी सफाई से काम को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के ताले काट दिए और कमरों में रखे बक्खे, अलमारियों के ताले तोड़ डाले। जयदेवीे एक कमरे में सोती रही उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जब जयदेवी की आंख खुली तो उन्होंने आसपास के कमरों के ताले टूटे पडे़। चोर उनके मकान से करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह उनके पुत्र रवींद्र राजपूत गांव पहुंचे। इसके बाद उनके घर गांव वालों का तांता लग गया। चोरी की घटना की जानकारी बेला थाना पुलिस को दी गई। गांव में चोरी की घटना से लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। कस्बे के सपा नेता अंशू स्वर्णकार, संतोष गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव, डा. एपी सिंह आदि ने चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।