फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर ई पास मशीन से होगा बिजली बिल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली उपभोक्ता राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीनों के माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए बिजली अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी से पत्राचार किया है।
विज्ञापन



करोड़ो रुपयों की बिजली बिलों की बकायेदारी वसूलने में हो रही दिक्कतों के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है कि उपभोक्ताओं की उन्हीं के क्षेत्र में विद्युत बिलों की राशि जमा करने की सुविधा दी जाए। जिले में वर्तमान में बिजली विभाग की करीब दो करोड़ 65 लाख रुपये की विद्युत बकायेदारी है। इसे वसूलना बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब है। इसके लिए विभाग से वर्तमान में सरचार्ज माफी समाधान योजना के तहत 100 फीसदी सरचार्ज भी माफ किया जा रहा है।


इस योजना में उपभोक्ताओं के 25 मार्च तक पंजीकरण कराने हैं। विभाग द्वारा जिले से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ की भी वसूली नहीं हो सकी है। यही कारण है कि अब उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन विभाग ने खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीनों के माध्यम से बिजली के बिल जमा कराए जाने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए कारपोरेशन ने खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक द्वारा खाद्य और रसद विभाग को भेजे पत्र में बताया गया है कि राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीनों के माध्यम से बिजली के बिलों का भुगतान कराने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन खाद्य और रसद विभाग आईटी सेवा प्रदाता के मध्य के त्रिपक्षीय अनुबंध किया गया है। इसके अनुसार राशन अभिकर्ता राशन वितरण के पूर्व से प्रयोग की जा रही, ई पॉस मशीनों के माध्यम से विद्युत बिलों की राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------------------
विद्युत विभाग से पत्र प्राप्त हो गया है, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अब राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीनों के माध्यम से आसान शीघ्र की बिलों के भुगतान की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी
----------------------------------------------------------
-बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूूर्ति अधिकारी को किया पत्राचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें