फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड उतर पुस्तिकाओं का नहीं करेंगे मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने की बात कही है। तीनों केंद्रों पर गठित संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने कहा कि आठ मार्च से शुरू होने वाले उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता, बहिष्कार व प्रदर्शन जारी रहेगा। 15 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है।समिति मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में सीबीएसई की तरह बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का खर्च शिक्षकों को दिया जाना है। संगठन के संरक्षक प्रेमनरायन दुबे, उपाध्यक्ष शिवप्रकाश दुबे, संतोष कुमार त्रिपाठी, जिलामंत्री नवीन कुमार तिवारी, होशियार सिंह, सुधीर कुमार, रामशरण मिश्रा, अरविंद दुबे, अखिलेश पाल, कवलेंद्र गुप्ता, अजय दीक्षित, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से अपील की।
विज्ञापन


-माध्यमिक शिक्षक संघ का एलान, तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर होगा धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें