फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में तीन करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में गुरुवार को तीन करोड़ से ज्यादा की लागत के आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रस्ताव पास किए गए।तय किया गया कि नगर के हर घर में डस्टबिन दिए जाएंगे। बोर्ड की बैठक पांच घंटे से ज्यादा चली।
विज्ञापन



नगर पंचायत में सभासदों और ईओ के बीच काफी समय से चल रही तनातनी के बीच एक दिन पूर्व ही अधिशाषी अधिकारी मोनिका ने अधिशाषी अधिकारी का पद भार ग्रहण कर दूसरे दिन बोर्ड की बैठक बुलवाई। बैठक में नौ सभासद मौजूद रहे। आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रस्ताव पास हुए। इनकी अनुमानित लागत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रस्ताव में तय किया गया कि नगर में प्रत्येक घर को डस्टबिन दिया जाएगा, जिसमें सूखा व गीला कूड़ा डाला जा सकेगा। प्रकाश की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

ग्रीष्म कालीन नुमाइश, सीमा विस्तार, स्टील के बने पानी के टैंकर, वाटर कूलर व हाईमास्ट लाइटों से नगर को जगमग किया जाएगा। दूसरी ओर नाला व अन्य निर्माण कार्यों के भी प्रस्ताव लिखाए गए हैं। बैठक में नगर पंचायत अधयक्ष अरविन्द पोरवाल, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र राजावत, सभासद राहुल दीक्षित, प्रमोद बघेल, रविप्रकाश, अखिलेश बाथम, रजत यादव, गीता राजपूत, रेखा राजपूत, रानी, मालती देवी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पांच घंटे तक चली बोर्ड की बैठक
-आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रस्ताव किए गए पास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें