फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर कानपुर जा रही एंबुलेंस हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शव लेकर कानपुर जा रही एक एंबुलेंस भाऊपुर के पास हाईवे पर डिवाइडर से सटे खड़े पंक्चर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस से शव के साथ परिजनों को कानपुर रवाना किया।
विज्ञापन



गुरुवार को मुरैना से दादानगर (कानपुर) निवासी मधु राव पति सुभाष राव का शव लेकर अपने पड़ोसी बीनू, कृष्णा तोमर, पंकज के साथ एंबुलेंस से कानपुर जा रही थीं। उनके पति की मुरैना में बीमारी से मौत हो गई थी। सुबह लगभग पांच बजे एंबुलेंस हाईवे पर ग्राम भाऊपुर के पास डिवाइडर से सटे खड़े एक पंक्चर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे एंबुलेंस चालक कीरतराम (28) पुत्र लालपथ निवासी राजौरिया भंडार के पास मुरैना की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस सवार बीनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली राजदेव प्रजापति व पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर, एंबुलेंस चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का कारण संभवतया चालक को झपकी आना है। दूसरी एंबुलेंस से शव के साथ मधुराव के अलावा कृष्णा तोमर, पंकज को कानपुर रवाना कर दिया गया। ट्रक में घुसी एंबुलेंस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बताया कि घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहन खड़े हो गए थे, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिन्हें थोड़ी ही देर में व्यवस्थित करके वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शव लेकर कानपुर जा रही थी, एक घायल
-पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस से शव को परिजनों समेत कानपुर के लिए किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें