फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में बीएसएनएल की 4जी सेवा अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन विभाग लोगों के 3जी सिम बदलकर 4जी सिम बांट रहा है। पुराना सिम बदलने के एवज में सौ रुपये लेने और नया सिम 40 रुपये में बेचने से नाराज उपभोक्ता खुदको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन



बीएसएनएल जिले में 4जी सेवा शुरू करने को लेकर उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर 3जी सिम अपग्रेड करने की अपील कर रहा है। लेकिन अभी तक औरैया और इटावा में 4जी सेवा शुरू नहीं हुई है। ऐसे में मैसेज से लोग गुमराह हो रहे हैं। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने अमर उजाला के सामने अपनी बात रखी।


इटावा रोड स्थित टेंट हाउस के व्यापारी प्रशांत कहते हैं कि बीएसएनएल देश की सबसे बड़ी संचार सेवा कंपनी है। लेकिन इसकी सेवाएं बहुत ही खराब है। 3जी सेवा अभी सही तरह से चल नहीं पा रही है, ऐसे में 4जी सेवा को लांच किया जाना पूरी तरह से बेइमानी है। यह उपभोक्ताओं के साथ विश्वासघात जैसा है।
विज्ञापन


सचिन पुरवार कहते हैं कि बीएसएनएल कंपनी ने आपके क्षेत्र में 4जी सेवा शुरू होने का मैसेज भेजकर पुराने उपभोक्ताओं से अपने-अपने सिम नजदीकी केंद्र पर जाकर अपग्रेड करने की अपील की जा रही है, लेकिन जब यह सेवा अभी जिले में शुरू ही नहीं हुई है तो फिर 4जी के नाम पर उपभोक्ताओं को दिशा भ्रमित क्यों किया जा रहा है।

शहजाद बताते हैं कि वह पहले बीएसएनएल का सिम उपयोग करते थे। लेकिन बीएसएनएल की सेवाएं उनके मुताबिक न मिलने के कारण उन्होंने सिम को जीओ में पोर्टेबल करा लिया है। जब बीएसएनएल 3जी सेवा बेहतर तरीके से उपलब्ध नहीं करा रहा है। ऐसे में वह 4जी सेवा शुरू करके कितने प्रतिशत उपभोक्ताओं को संतुष्ट कर पाएगा यह सोचने की बात है।


होम्योपैथी दवा के कारोबारी सुनील शर्मा बताते हैं कि वह अपना सिम अपग्रेड करवाने बीएसएनएल केंद्र गए थे लेकिन जब यह पता चला कि अभी इस सेवा के शुरू होने में समय लग सकता है, बिना सिम लिए ही लौट आए। जब 4जी सेवा शुरू ही नहीं हुई है तो फिर 4जी लिखे सिम विभाग क्यों बांट रहा है?


इटावा/औरैया में अभी 4जी सेवा शुरू होने में लगभग एक-दो माह लग सकता है। जो नया सिम 40 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, उसमें 28 दिन वेलिडिटी और प्रतिदिन इंटरनेट की सेवा भी दी जा रही है। फिर भी कंपनी की तरफ से आपके क्षेत्र में 4जी सेवा शुरू करने और सिम के अपग्रेड करने का कोई मैसेज भेजा जा रहा है तो इसकी जानकारी नहीं। रही बात पुराने उपभोक्ताओं को उनके नंबर की 4जी सिम के बदले में सौ रुपये लिए जा रहे हैं तो यह व्यवस्था संचार विभाग से है। इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। - एके गुप्ता, टीडीएम औरैया/इटावा
विज्ञापन


- नए सिम खरीदने पर 40 रुपये तो सिम बदलवाने के सौ रुपये लिए जाने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें